आचार सहिंता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कठोर कार्यवाही: पंकज गैरोला
मंगलौर। विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद आदर्श अचार सहिंता भी लागू हो गई है। जिसके चलते पुलिस प्रशाशन भी सतर्क हो गया है। विधानसभा चुनाव को शांति पूर्वक सम्पन्न कराए जाने को लेकर मंगलौर सीओ पंकज कुमार गैरोला ने मंगलौर कोतवाली के सभी दरोगाओं की बैठक आयोजित कर शांति व्यवस्था बनाये जाने को लेकर दिशा निर्देश दिए, हिस्ट्रीशीटर व असमाजिक तत्व पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
अचार सहिंता का पालन न करने वालो के खिलाफ पुलिस सख्ती के साथ करवाई किये जाने के आदेश दिए गये। सीओ पंकज गैरोला ने बताया कि विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित ही गई है, शांति व्यवस्था बनाये जाने के साथ ही कोविड कि गाइडलाइंस का भी पालन कराया जाएगा। असलहों को थाने में जमा कराने के निर्देश दिए है। असमाजिक तत्व व चुनावी माहौल को खराब करने वालो के खिलाफ सख्ती के साथ करवाई की जायेगी।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री