कनखल क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती के संबंध में थाना कनखल में मामला दर्ज
हरिद्वार। कनखल क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती के संबंध में थाना कनखल में मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कनखल में गणेशपुरम निवासी के द्वारा थाना कनखल में अपनी 20 वर्षीय पुत्री के लापता होने की सूचना दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के द्वारा बताया गया है कि कनखल क्षेत्र के गणेशपुरा में किराए के मकान में पिछले दो माह से रह रहे है। सोमवार की दोपहर पड़ोसियों ने जानकारी दी की बेटी सभी सामान और कपड़े लेकर घर से निकल गई है।
जिसके तुरंत बाद ही पड़ोसियों के साथ बस अड्डे, रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर तलाश की लेकिन बेटी का कहीं पता नहीं चल सका। सब जगहों से निराश होकर आज थाना कनखल में लिखित तहरीर देकर सूचना दी गई। थाना अध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और युवती की तलाश की जा रही है।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री