चुनाव के मद्देनजर
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया
सेलाकुई। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत थाना सेलाकुई पर क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर महोदय द्वारा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी का किया गया आयोजन।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न राजनैतिक दलों के साथ गोष्ठी हेतु आदेशित किया गया था।
उक्त आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 12.01.2022 को थाना सेलाकुई पर क्षेत्राधिकारी प्रमनगर द्वारा थानाध्क्ष थाना सेलाकुई की उपस्थिति में थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व ग्राम प्रधानो व सीएलजी मेम्बर्स को आमन्त्रित कर उनके साथ गोष्ठी आहूत की गयी जिसमें सभी राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधियों के सुझाव आमन्त्रित किये गये। उक्त के क्रम में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों व आदर्श आचार संहिता का पालन करने हेतु अपील की गई।
जिससे कि आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन को सुचारु ढंग से सम्पन्न कराया जा सके, साथ ही वर्तमान में कोविड संक्रमण के दृष्टिगत कोविड गाइड लाईन का पालन करने व करवाने हेतु भी जागरुक किया गया जिसमें सभी राजनैतिक दलों द्वारा चुनाव को कोविड गाइड लाइन व चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संपन्न कराने के संबंध में सहमति जाहिर की।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप