धर्मनगरी हरिद्वार में पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर की मांग
हरिद्वार । ज्वालापुर कृषि उत्पादन मंडी समिति के अध्यक्ष पद पर शासन द्वारा नियुक्ति को लेकर एक बार फिर से पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने शासन द्वारा नई नियुक्ति पर सवाल खड़े करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर मांग की है कि, राज्य में विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत हरिद्वार मंडी समिति में की गई नियुक्ति का संज्ञान लेकर तत्काल प्रभाव से सांसद को कृषि सचिव को निर्देशित कर नई नियुक्ति को रद्द किए जाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि, 15 महीने के शेष कार्यकाल को लेकर माननीय उच्च न्यायालय में मामला विचाराधीन है।
जिसको लेकर समय-समय पर उत्तराखंड शासन में कृषि सचिव को अवगत भी कराया जाता रहा है। ऐसे में शासन के द्वारा आदर्श आचार संहिता लगने के बावजूद भी नई नियुक्ति कर दी गई ,जोकि सरासर नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने पत्र के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त हरिद्वार को मंडी समिति अध्यक्ष पद के मामले में कड़ाई से पालन करते हुए निष्पक्ष रुप से अध्यक्ष पद की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से प्राथमिकता के आधार पर रद्द किए जाने की मांग की है।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप