April 26, 2026

Pradhan Express

News Portal

मिर्जापुर पुलिस ने भारी मात्रा के नशीले पदार्थ तस्करी करने वालों को किया गिरफ्तार

 

 

बेहट। एसओजी एवं मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास है 25 लाख रुपए कीमत की अवैध स्मैक बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं। पकडें गये दोनों तस्करों का पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बेहट रामकरण सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि उत्तराखंड की ओर से एक अल्टो कार डीएल 8 सीके- 7304 मे दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर मिर्जापुर की ओर आ रहे हैं मुखबिर की सूचना मिलते ही मिर्जापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार श्रोत्रिया, स्वाट टीम के प्रभारी उप निरीक्षक जयवीर सिंह, सर्विलांस सैल के प्रभारी उप निरीक्षक अजय सिंह, बादशाही बाग चौकी प्रभारी उप निरीक्षक असगर अली, हैड़ कांस्टेबिल गजनफ्फर अब्बास, कांस्टेबिल अफसर अली व संजय धामा के साथ लेकर वाहनों की चैकिंग शुरू कर दी।

चैकिंग के दौरान पुलिस को विकास नगर की ओर से जैसे ही आल्टो कार आती दिखाई दी तो पुलिस कर्मियों ने कार को रूकने का इशारा किया परन्तु कार सवार कार को लेकर भागने लगे जिसका पुलिस कर्मियों ने पीछाकर रोक लिया ओर तलाशी ली तो उनके पास से 200 ग्राम अवैध स्मैक, एक अदद अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस तथा एक अवैध चाकू बरामद हुआ। अवैध स्मैक के बरामद होने पर पुलिस ने पकडें गये दोनों व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम क्रमस: मुसल्लम पुत्र इदरीश व रहीश पुत्र नजीर निवासी ग्राम भैसरहेड़ी थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर बताया। पुलिस ने पकडें गये दोनों तस्करों का एनडीपीएस एक्ट की संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बेहट रामकरण सिंह बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

news