April 26, 2026

Pradhan Express

News Portal

हरिद्वार के नगर निगम में कोरोना विस्फोट, एक साथ 33 कर्मचारी मिले पॉजिटिव

हरिद्वार के नगर निगम में कोरोना विस्फोट, एक साथ 33 कर्मचारी मिले पॉजिटिव

हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम में मौजूद विभिन्न विभाग के अधिकारियों में उस समय हड़कंप सा मच गया जब अधिकारियों को निगम में कार्य करने वाले 33 लोगो के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली नगर निगम हरिद्वार में हाल ही में 86 कर्मचारियों की आरटीपीसीआर जांच की गई थी जिसमें 33 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं आज फिर से स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव आए लोगों के प्राइमरी कांटेक्ट की जांच की है और आज 108 लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर निगम हरिद्वार से लिए गए हैं।

वहीं अधिकारियों द्वारा नगर निगम हरिद्वार को सैनिटाइज करने का कार्य शुरू कराया गया है दरअसल आज हरिद्वार नगर निगम में दोबारा कोरोना पॉजिटिव आए लोगों के प्राइमरी कांटेक्ट की जांच की गई है और आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा खबर लिखे जाने तक 108 लोगों के RT-PCR सैंपल भी लिए गए हैं।मौके पर मौजूद स्वास्थ विभाग की टीम की अधिकारी सोनिया आनंद का कहना है कि नगर निगम हरिद्वार में हाल ही में 86 लोगों की RT-PCR जांच की गई थी।

इसमें 33 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।हरिद्वार नगर निगम परिसर में अलग-अलग विभागों के सभी लोगों की आज दुबारा से RT-PCR जांच की जा रही है RT-PCR जांच अभी भी गतिमान है जैसे-जैसे नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी आ रहे हैं वैसे-वैसे ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौके पर उनकी RT-PCR जांच की जा रही है।

news