ऋषिकेश।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून ने आगामी विधानसभा निर्वाचन के परिपेक्ष्य में चुनाव को सकुशल संपन्न कराने, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने, अपने-अपने थाना क्षेत्र के समस्त पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने तथा आचार संहिता के नियमों का पालन कराने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को आदेश निर्देश दिए गए हैं|
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ऋषिकेश के अति संवेदनशील पोलिंग बूथों जिसमे
1- ज्योति विकलांग स्कूल ऋषिकेश
2- ऋषिकेश पब्लिक स्कूल
3- लाला जातिराम स्कूल रेलवे रोड
4- शिशु मंदिर रेलवे रोड
5- टीएचडीसी ऋषिकेश
का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चुनाव के समय अति संवेदनशील पोलिंग बूथों पर आने वाली समस्याओं की जानकारी लेकर इस संबंध में उपस्थित अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए|
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री