मंगलौर पुलिस की अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही
मंगलौर।उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। जिसको देखते हुए आचार संहिता लागू है। चुनावों में पुलिस की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है ताकि चुनाव को सही तरीके से संपन्न कराया जा सके। इसको देखते हुए मंगलौर पुलिस भी सतर्क है और अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही भी कर रही है।
मंगलोर कोतवाल प्रभारी अमरचंद शर्मा और उनकी टीम अपराधियों पर लगाम लगाने में कामयाब हो रहे हैं । अवैध शराब व नशे का काला कारोबार करने वालो के खिलाफ मंगलौर पुलिस लगातार कार्यवाही करने में जुटी है जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है। चुनावों में अपराधियों के खिलाफ लगाम लगाने के लिए मंगलौर पुलिस दिन रात मेहनत कर रही है। पुलिस द्वारा किए गए कार्यों की जनता सराहना भी कर रही है
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री