देहरादून। चुनाव में भितरघात की शिकायतों से उठे विवाद पर प्रदेश संगठन से रिपोर्ट तलब की है। प्रदेश महामंत्री संगठन से इस संबंध में पूरा ब्योरा देने को कहा गया है। वहीं चुनाव लड़े सभी प्रत्याशियों को हिदायत दी गई है कि वे किसी भी तरह की शिकायत केवल पार्टी फोरम पर करेंगे। सभी को मीडिया में बयानबाजी न करने की हिदायत दी गई है।
विधानसभा चुनाव का मतदान समाप्त होने के बाद सोशल मीडिया पर लक्सर से विधायक संजय गुप्ता का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो ने भाजपा के भीतर खलबली मचा दी। इसमें गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक पर उन्हें हराने की साजिश करने का आरोप लगा रहे हैं। गुप्ता के बयान के बाद काशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा और चंपावत के विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने भी भितरघात का मुद्दा उठाया।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत