August 31, 2026

Pradhan Express

News Portal

कार और डंपर के साथ हुए एक हादसे में तीन लोग घायल

लालकुआं। बबूर गुमटी इंडियन ऑयल डिपो बैंड के पास कार और डंपर के साथ हुए एक हादसे में तीन लोग घायल हो गए तथा कार सहित सभी लोग खाई में जा गिरे मौके पर पहुंचे पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने राहत अभियान चलाते हुए कार में बैठे सभी लोगों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए भेजा।

बताया जाता है कि बलेनो कार मुख्य हाईवे पर हल्द्वानी से बरेली जा रही तभी अचानक डंपर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट कर रोड से नीचे जा गिरी । मौके पर मौजूद पेट्रोलिंग पुलिस वाहन 112 में तैनात जीतेन्द्र सिंह व आरक्षी तरुण मेहता के द्वारा स्थानीय लोगो की मदद से कार में बैठे यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला।

news