नैनीताल। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे इस दौरान सीएम ने प्रसिद्ध माँ नयना देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की और प्रांगण में स्थापित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया।
इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है राज्य का समग्र विकास करना और हर वर्ग हर जाति के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना जिससे कि सूबे का चहुमुखी विकास हो।
सीएम धामी ने कहा सरकार बनते ही पुलिस ग्रेड पे की समस्या का समाधान किया जायेगा।
सीएम धामी ने कहा भाजपा इस बार 60 पार के नारे को बुलंद करने जा रही है और अब तो विपक्षी भी इस बात को स्वीकार गये हैं।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री