पौड़ी।राज्य सेक्टर की समीक्षा बैठक में डीएम ने कम धनराशि कम खर्च करने वाले विभागों को जमकर फटकार लगाई। डीएम ने कम धनराशि खर्च करने पर 10 विभागों के अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम ने जल्द ही कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश अधिकारियों को दिए। विकास भवन में आयोजित बैठक में डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे ने राज्य सेक्टर की समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान सामने आया कि वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, जिला विकास अधिकारी विभाग, पेयजल निगम, राजकीय सिंचाई, उद्यान, निजी लघु सिंचाई, अनूसूचित जाति कल्याण, समाज कल्याण, चिकित्सा एवं स्वाथ्य विभाग ने कम धनराशि खर्च की है। जिस पर डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को बची हुई धनराशि को जल्द ही विकास कार्यो में खर्च करने व अधूरे विकास कार्यो को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत