March 3, 2026

Pradhan Express

News Portal

बिना स्वामित्तव के कर दिया जमीन में फर्जीवाड़ा, अब कर रहा है ये काम

हरिद्वार। बिना स्वामित्तव की करोड़ांे की जमीन बचेने वाले एक संत ने अब देश के एक बड़े संगठन के नेताओं के समक्ष गुहार लगायी है। संत ने नेताओं को फर्जीवाड़ा कर जमीन बेचने के मामले में घिरते जाने पर मदद मांगंते हुए कानूनी पचड़ो से निजात दिलाने और राजनैतिक व अन्य रूप से मदद की बात कही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 13 फरवरी की सुबह बड़े संगठन के पदाधिकारियों के साथ संत ने अपने मठ में बैठक की और फर्जीवाड़ा कर करोड़ों की जमीन बेचने के मामले में कानूनी और सामाजिक रूप से फंसता हुआ देख बचाने की गुहार लगायी।

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों की संख्या तीन बतायी गयी है। हालांकि नेताओं ने क्या आश्वासन दिया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। किन्तु इतना साफ है कि करोड़ों की जिस जमीन का संत मालिक नहीं है। दूसरे की जमीन फर्जी रूप से बचेने के मामले में उस पर शिकंजा कसता जा रहा है। इसी के चलते संत ने अपने आकाओं से मदद मांगी। सूत्र बताते हैं कि संत ने एक ही जमीन के टुकड़े को कई लोगों को बेच दिया। मामले का पटाक्षेप होने के बाद लोगों द्वारा अपना पैसा मांगने पर भी संत द्वारा आनाकानी की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि कोर्ट ने भी स्वामित्तव वाली संत की अपील को खारिज कर दिया है। बावजूद इसके जमीन बेचने का खेल जारी है।

news