केदारनाथ। द्वादश ज्योर्तिलिंगों में अग्रणी व पर्वतराज हिमालय की गोद में बसे भगवान केदारनाथ के कपाट खोलने और भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के ऊखीमठ से हिमालय प्रस्थान होने की तिथि पौराणिक परम्पराओं व रीति – रिवाजों के साथ 01 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर पंचाग गणना के अनुसार भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में प्रधान पुजारियों, वेदपाठियो व हक – हकूकधारियो की मौजूदगी में घोषित कर दी गई।
बाबा केदारनाथ के कपाट इस बार 6 मई प्रातः 6 बजकर 25 मिनट पर भक्तों के लिए खुलेंगे।बाबा केदार की चल विग्रह पंचमुखी डोली ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से शीतकालीन गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मंदिर से 2 मई को केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेगी। 3 मई को बाबा की डोली फाटा पहुंचेगी। 4 मई को डोली गौरीकुंड और पांच को करेगी केदारनाथ में डोली रात्री प्रवास करेगी।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत