लालतप्पड़। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने खराब खड़े ट्रक में जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे स्कॉर्पियो में सवार एक युवती सहित ट्रक चालक इस घटना में काल के गाल में समा सुबह तड़के हुई इस घटना से मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया
बताया जाता है कि डोईवाला थाने के लाल तप्पड़ क्षेत्र में आज तड़के एक सड़क हादसे में एक युवती और एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब ट्रक ड्राइवर टायर बदल रहा था जिसे तेज रफ्तार स्कारपियो ने टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया कि लालतप्पड़ में एक ट्रक ड्राइवर टायर बदलने के लिए अपने वाहन से नीचे उतरा, जब ट्रक ड्राइवर टायर बदलने के के लिए जैक लगा रहा था तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सीधे ट्रक के पीछे टक्कर मार दी जिससे ट्रक ड्राइवर बुरी तरह से कुचला गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप