ऋषिकेश। ऋषिकेश में चीला पावर हाउस के पास गंगा नदी में दो युवक तेज धाराओं में बह गए। सूचना मिलने पर SDRF टीम ने घटनास्थल पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन दोनों को कुछ पता नहीं चल पाया है।
देर शाम को एसडीआरएफ टीम को चीला पावर हाउस में दो युवकों के डूबने की सूचना मिली थी । सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट ढालवाला से उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
जानकारी मिली कि 4 लड़के दिल्ली नजफगढ़ से ऋषिकेश घूमने आए थे। जिनमें से पंकज, निवासी द्वारिका दिल्ली, उम्र 25 वर्ष ।प्रमोद, नजफगढ़, उम्र 24 वर्ष का अचानक पैर फिसल गया और गंगा में डूब गए। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चला है ।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत