देहरादून।।उत्तर प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण के मतदान के साथ ही पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव पूरे हो जाएंगे। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी और तभी पता चलेगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बन रही है। लेकिन तमाम न्यूज चैनल और अन्य मीडिया संस्थान के एग्जिट पोल उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश मे भाजपा की सरकार बना रहे हैं । एक्जिट पोल के नाम से जानी जाने वाली इस प्रक्रिया में सर्वे के आधार पर विभिन्न एजेंसिया नतीजों का अनुमान लगाती हैं। लेकिन सवाल है कि आखिर यह सर्वे कितने सटीक साबित होते हैं? क्या इन पर भरोसा किया जा सकता है? इसे जानने के लिए आइए पिछले पांच चुनावों को अंतिम नतीजों और एक्जिट पोल के अनुमान को देखते हैं।
बंगाल में फेल हुए थे सारे सर्वे
पिछले दिनों जो चर्चित चुनाव हुए हैं उनमें सबसे ज्यादा ध्यान पश्चिम बंगाल पर था। कोरोना महामारी के दौरान हुए पश्चिम बंगाल चुनावों को लेकर लोगों में जिज्ञासा भी थी और राजनीतिक बहस-मुबाहिसे भी। इस चुनाव में जहां बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी थी, वहीं तृणमूल नेता ममता बनर्जी ने भी जमकर मुकाबला किया था। और जब नतीजे आए तो बीजेपी 77 सीटों पर सिमट गई। ममता बनर्जी की टीएमसी ने 211 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप