रामनगर।आपसी विवाद में चन्दन सागर पुत्र छत्रपाल निवासी शिवलालपुर रियूनिया रामनगर जिला नैनीताल ने राजकुमार पुत्र सुरेश लाल निवासी बम्बाघेर रामनगर जिला नैनीताल को गोली मार दी।
उक्त अभियोग में अभियुक्त चन्दन सागर उपरोक्त से घटना में प्रयुक्त तमन्चा 12 बोर मय कारतूस के बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
उपरोक्त अभियोग में घटना में विशाल कुमार उपरोक्त तथा राबिन कश्यप उपरोक्त के भी नाम प्रकाश में आने पर आज बुधवार को अभियोग के नामजद अभियुक्त हर्ष बाल्मिकी उर्फ हर्षु को गुमानपुर चौराहा से तथा प्रकाश में आये अभियुक्तों विशाल कुमार व राबिन कश्यप को चिल्किया चौराहे से आगे कांटे के पास से गिरफ्तार किया गया।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री