देहरादून। उत्तराखंड में पांचवीं विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को बड़ी पराजय तो मिली, लेकिन 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद भी बंधी है।
विशेष तौर पर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों की सात विधानसभा सीटें भाजपा से छीनकर कांग्रेस ने चौंकाया है। कांग्रेस में भरोसा जगा है कि उसकी यह कामयाबी लोकसभा चुनाव में भी असर दिखाएगी।
कांग्रेस ने 2017 की तुलना में इस विधानसभा चुनाव में सीट संख्या 11 से बढ़ाकर 19 की है, उसमें बड़ी भूमिका मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर की है।
इन जिलों ने कांग्रेस की सीटों के आंकड़े में सात की वृद्धि की है। हरिद्वार जिले की कुल 11 सीटों में इस बार कांग्रेस के खाते में पांच आई हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में यह संख्या केवल तीन तक सीमित थी। हरिद्वार में पार्टी का मत प्रतिशत भी बढ़ा है।
हरिद्वार में भाजपा की सीटों में लगाया सेंध
हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की कुल 14 विधानसभा सीटों में हरिद्वार जिले की भूमिका निर्णायक रहती है। 2017 में कांग्रेस ही हालत खराब रहने का परिणाम दो साल बाद, यानी 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भी दिखाई दिया था। कांग्रेस इस संसदीय सीट को हासिल करने में नाकाम रही थी।
2022 ने कांग्रेस को दो साल बाद होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए नई राह दिखा दी है। पिछले चुनाव में हरिद्वार जिले में भाजपा ने आठ सीटें जीती थीं, अब यह संख्या तीन तक सिमट गई है।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत