खटीमा। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 में भले ही भारतीय जनता पार्टी ने 47 सीटों के प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता पर अपनी दस्तक दी हो। लेकिन भाजपा के प्रदेश चुनाव में सेनापति प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खटीमा विधानसभा से चुनाव हारने के बाद उनके समर्थकों में मायूसी फैल गई थी। विधानसभा चुनाव हारने के बाद धामी के मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं को जहां बड़ा धक्का लगा वही अब प्रदेश का कौन मुख्यमंत्री होगा इस बात को लेकर भाजपा आलाकमान के पाले में गेंद चली गई। फिलहाल चुनाव हारने के बावजूद धामी समर्थक जहां भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से धामी को पुनः प्रदेश की कमान सोंपने की मांग कर रहे है।वही प्रदेश में मुख्यमंत्री को लेकर विधायको से रायशुमारी को लेकर पर्यवेक्षक बनाये गए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राजनाथ सिंह को अहम जिम्मेदारी मिलने पर धामी समर्थक बेहद खुश है।
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह बने उत्तराखंड के पर्यवेक्षक, कौन होगा मुख्यमंत्री, अभी सस्पेंस
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री