मंगलोर। उत्तराखंड के रुड़की से सटे मंगलौर विधानसभा से बड़ी खबर आ रही है। यहां शुक्रवार को विजय जुलूस के दौरान कांग्रेस व बसपा समर्थको के बीच लड़ाई की खबरें आ रही है। मंगलौर में विजय जुलूस में डीजे बजाने को लेकर कांग्रेस व बसपा समर्थक आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बड़ा की दोनों के बीच जमकर पथराव हुआ है। बताया जा रहा है कि घरों पर पत्थर बरसाए गए है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तीतर बीतर किया। साथ ही मौके से दो लोगो को हिरासत में लिया गया है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।पुलिस बल हुड़दंगियों पर पैनी नज़र रखे हुए है।
बता दें कि मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में इस बार कांटे का मुकाबला हुआ। बहुजन समाज पार्टी के हाजी सरवत करीम अंसारी तथा कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन के बीच यह मुकाबला रहा। मतगणना के बाद जैसे ही वहां पर बैठे प्रत्याशियों के समर्थकों ने मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना प्रसारित की वैसे ही बसपा के समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। गली मोहल्लों में बाइकों पर सवार बसपा समर्थक दिखाई दिए। इसके अलावा बसपा के कार्यालय पर भी समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया। इसी कड़ी में आज विजय जुलूस निकाला गया। जिसमें बसपा और कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़ गए।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत