देहरादून। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार से मुलाकात कर उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी ने हरिद्वार ग्रामीण के विधायक अनुपमा रावत के द्वारा संबोधित ज्ञापन देकर अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
जिसमें अज्ञात असामाजिक तत्वों के द्वारा अनुपमा रावत विधायक हरिद्वार ग्रामीण की छवि को धूमिल करने के लिए झूठा प्रचार प्रसार किया जा रहा है और अफवाह फैलाई जा रही है कि अनुपमा रावत ने अपने बयान में कहा है कि मैं केवल मुस्लिम वोटों से जीतकर विधायक बनी हूं जबकि यह बिल्कुल झूठ है।
अनुपमा रावत के द्वारा ऐसा कोई बयान कहीं पर नहीं दिया गया है उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री सुशील राठी के द्वारा पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन प्रेषित कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत