देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। प्रदेश में आजकल कभी धूप तो, कभी बारिश हो रही है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की संभावना हैं। जिससे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि, प्रदेश में आजकल धूप खिलने से मैदानी जनपदों के तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है, जबकि पहाड़ी जिलों में सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री