होली में कर्तव्य निर्वहन के दौरान नैनीताल पुलिस ने खोया एक युवा चौकी इंचार्ज।
काठगोदाम। थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक को गौला बैराज में ड्यूटी कर्मचारी द्वारा फोन पर सूचना दी एसआई अमरपाल सिंह प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम बैराज में ड्यूटी एवम बचाव कार्य के दौरान डूब गए है।
इस सूचना पर थानाध्यक्ष काठगोदाम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, मौके पर मौजूद ड्यूटी कांस्टेबल जल पुलिस प्रताप गाड़िया, द्वारा बताया गया की में बैराज में सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त था, समय करीब 16.45 बजे si अमरपाल सिंह, कांस्टेबल संजय साहनी, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, के साथ मौके पर आए थे, जो बैराज में अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों को बाहर भेज रहे थे।
इसी दौरान एक व्यक्ति जिसका नाम दीपक कोरंगा पुत्र कुंवर सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गुलर थाना कपकोट जिला बागेश्वर , हाल संविदा कर्मी शीशमहल काठगोदाम बैराज में नहाने के दौरान डूबने लगा, जिसकी बचाने की अपील पर कांस्टेबल प्रताप गाड़िया, बैराज में कूदा, जिसके पीछे से SI अमरपाल सिंह भी बैराज में कूद पड़े, दोनो के द्वारा उक्त दीपक कोरंगा को बचाया गया, एवम कांस्टेबल प्रताप गाड़िया उक्त व्यक्ति दीपक को बाहर निकालकर लाने लगा।
इसी दौरान SI अमरपाल सिंह बैराज के भंवर में फंसकर डूबने लगे, जिसे बचने को जाने तक बैराज के चैनल में डूब गए । इसके पश्चात बैराज के गेट को खुलवाकर SI अमरपाल सिंह को बाहर निकलवाकर बृजलाल हॉस्पिटल लाया गया, जहा डॉ० द्वारा si अमरपाल को मृत घोषित कर दिया गया।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप