देहरादून। प्रदेश के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी कल शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने मंगलवार को बताया कि कल ढ़ाई बजे बजे धामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री और अनेक केंद्रीय नेता उपस्थित रहेंगे।
एनएसजी कमांडों आज सुरक्षा का लिया जायजा
बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेगे। परेड ग्राउंड में होने वाले शपथ समारोह में प्रधानमंत्री के आगमन के कारण आज एनएसजी कमांडों यहां पहुंच गए। जिन्होंने ग्राउंड में बारीकी से सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री