पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर महोदया व क्षेत्राधिकारी नेहरु कालोनी महोदय के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी के नेतृत्व मे कार्यवाही करते हुए दिनांक 22/03/22 थाना नेहरुकोलोनी पुलिस द्वारा दौराने गश्त एक व्यक्ति को नई बस्ती पुल मोथरोवाला मे रात्रि के समय पकड़ा, जिसके पास से एक खुखरी बरामद हुई। पूछताछ करने पर खुखरी का लाइसेंस दिखाने से कासिर रहा। अवैध खुखरी रखने के कारण धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर थाना हाजा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
सुरेश उर्फ झुनझुन पुत्र स्वर्गीय राम दुलारे निवासी सपेरा बस्ती मोथरोवाला चौकी बाईपास थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र 25 वर्ष।
बरामदगी
01अवैध खुखरी
पुलिस टीम
1- कांस्टेबल सागर राई
2- कांस्टेबल सुशील कुमार
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप