August 31, 2026

Pradhan Express

News Portal

भाजपा संगठन प्रदेश में 23 ऐसी विधान सभा सीट पर करेगा समीक्षा जहां पर पार्टी को अपेक्षा के अनुरूप सफलता नहीं मिली

भाजपा संगठन प्रदेश में 23 ऐसी विधान सभा सीट पर करेगा समीक्षा जहां पर पार्टी को अपेक्षा के अनुरूप सफलता नहीं मिली

देहरादून। भाजपा संगठन प्रदेश में 23 ऐसी विधान सभा सीट जहां पर पार्टी को अपेक्षा के अनुरूप सफलता नहीं मिली है उनकी 29 मार्च से समीक्षा करेगी। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि जिन विधानसभाओं अपेक्षा अनुरूप नहीं मिले हैं,उन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजकर समीक्षा करने का निर्णय लिया है।

पदाधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र में जाकर 1 अप्रेल से पूर्व बैठकें कर रिपोर्ट मुख्यालय को देने के लिए कहा गया है।विधानसभा मे जाने वाले पदाधिकारियों को तीन प्रकार की बैठकें कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।

विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों मे समीक्षा बैठकें 29मार्च से होगी। बैठकें सामूहिक बैठक, टोली बैठक तथा चर्चा बैठक में कार्यकर्ताओ के साथ वार्तालाप किया जाएगा।आगामी एक अप्रैल को समीक्षा बैठक की रिपोर्ट मुख्यालय को सौंप दी जाएगी।

विधानसभा क्षेत्रों में बैठक हेतु जाने वाले पदाधिकारियों की सूची भी जारी कर दी गई है।

news