रूडकी। देवभूमि ड्रामा एकेडमी की ओर से राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के सहयोग से तीस दिवसीय रंगमंच प्रशिक्षण शिविर के समापन अक्सर पर नगर निगम सभागार में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें एएसडीएम/एमएनए रूडकी विजयनाथ शुक्ला व हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
जबकि समापन कार्यक्रम में मेयर गौरव गोयल व झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय शायर व संस्था के संरक्षक अफजल मंगलौरी ने की।एकेडमी के संचालक विजय राजवंशी व राम प्रताप के निर्देशन में बाल कलाकारों ने उत्तराखंड के शहीद वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के जीवन पर आधारित मार्मिक नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।बाल कलाकारों को पुरस्कृत करते हुए मेयर गौरव गोयल ने कहा कि देवभूमि ड्रामा एकेडमी के प्रयास से नगर की युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
एएसडीएम विजय नाथ शुक्ला ने कहा कि शासन स्तर भी युवाओं को प्रोत्साहित करने की जो योजनाएं है,उनका लाभ आम आदमी तक पहुँचे इसके लिए भी सामाजिक जागरूकता जरूरी है।झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि रूडकी व ग्रामीण इलाकों में अन्य कलाओं के साथ-साथ रंगमंच के लिए भी प्रयास किये जाने की जरूरत है।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप