March 3, 2026

Pradhan Express

News Portal

साइबर क्राइम सैल- देहरादून द्वारा ऑनलाइन साइबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के खातों में लौटाई धनराशि

देहरादून। साइबर क्राइम सैल- देहरादून द्वारा ऑनलाइन साइबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के खातों में लौटाई रू- 94451/- (चौरानबे हजार चार सौ इक्यावन रुपये) की धनराशि

श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साइबर क्राइम सैल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके क्रम में दिनांक- 05/02/2022 को आवेदक दीपक जोशी के साथ रुपये 119,449/- साइबर ठगी होने सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र साइबर क्राइम सैल जनपद- देहरादून को प्राप्त हुआ।

जिसमें पुलिस उपाधीक्षक स्पेशल ऑपरेशन श्री नीरज सेमवाल महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सैल देहरादून श्री सतबीर बिष्ट मय साइबर क्राइम सैल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये ठगों द्वारा पीडित के खाते से उपभोग की गयी धनराशि 94451/- (चौरानबे हजार चार सौ इक्यावन रुपये) होल्ड करवाकर पीडित के बैंक खाते में वापस करायी गयी। आवेदक/पीडित व्यक्ति द्वारा साइबर क्राइम सैल की उक्त कार्य की सराहना करते हुए आज दिनांक- 25/03/2022 को धन्यवाद पत्र ज्ञापित किया गया । उल्लेखनीय है कि साइबर ठगों द्वारा आमजन को प्रलोभन देकर उनके बैंक खाते से धनराशि विभिन्न माध्यमों से हस्तान्तरण कर अवैध आहरण कर लिया जाता है, जिसकी रोकथाम हेतु शिकायत प्राप्त होने पर साइबर क्राइम सैल देहरादून द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पूर्व में भी साइबर ठगों द्वारा उपभोग की जा चुकी धनराशि को भी पीडितों के खातों में वापस कराया जा चुका है।

आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर क्राइम सैल को दी जा रही है, सूचना पर साइबर क्राइम सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है जिसमें जनपद की साइबर क्राइम सैल को सफलता भी प्राप्त हो रही है।

news