देहरादून। अपनी हार के से दुखी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बिना नाम लिए कुछ कांग्रेसियों पर उनके खिलाफ लांबिंग करने आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि यह लोग बाप केा हराने के बाद बेटी को भी हराने में लगे हुए और ऐसे लोगांे को जल्द बेनकाब किया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने फेसबुक पर पोस्ट डाल कर अपने विचार व्यक्ति किए हैं और आरोप लगाया है कि उन्हें और उनकी बेटी अनुपमा रावत को हराने के लिए साजिश की गयी। उन्हांेने कहा कि उनकी हार के बाद एकाएक उन पर कई अन्य आरोप लगा का प्रचारित किया जा रहा है जिसमें मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा भी शामिल है, जबकि इस विषय में बात करने वाले व्यक्ति का नाम खुल कर सामने आ चुका है।
मुस्ल्मि विवि के मुद्दे पर उन्हांेने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई कथित समाचार पत्र की कटिंग की समाचार पत्र की 10 प्रतियां लाकर देने वाले को अब वह पचास हजार की जगह एक लाख रुपये देंगे।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री