उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली से गुलदार की धमक से दहशत का माहौल बना गुआ है। यहां आज (बुधवार) सुबह प्रखंड भिलंगना के ग्राम सभा चौरड़ी आगर में बुजुर्ग महिला पर घात लगाकर हमला कर दिया । गुलदार के हमले में महिला गंभीर घायल हो गई है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने फॉरेस्ट गार्ड को रात्रि गश्त करने के आदेश दे दिए है।
बूढ़ाकेदार क्षेत्र में आजकल बस्तियों के समीप गुलदार लगातार क्षेत्र में आए दिन देखा जा रहा है जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा हो चुका है। आज सुबह प्रातः 7:00 बजे के करीब सुलोचना देवी पत्नी कुंवर सिंह रावत ग्राम आगर थाती बूढ़ा केदार घर के पास ही खेत में काम करने गई घात लगाए हुए गुलदार ने हमला कर दिया महिला के द्वारा चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों द्वारा शोर शराबा मचाया गया जिसे गुलदार भागने को मजबूर हो गया महिला बुरी तरह घायल हो चुकी है आनन-फानन में घायल महिला को उप स्वास्थ्य केंद्र थाती बूढ़ा केदार भर्ती करवाया गया।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत