देहरादून। पुष्पक ज्योति, महानिरीक्षक, कारागार ने बताया कि कल दिनांक 11 अप्रैल 2022 को कारागार विभाग में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात कर्मी सुदर्शन कुमार की डीपीसी की गयी और उनका प्रमोशन आरक्षी चालक के पद पर हुआ।
उल्लेखनीय है कि विगत 22 वर्षों के बाद कारागार विभाग में किसी चतुर्थ श्रेणी कर्मी का प्रमोशन आरक्षी चालक के पद पर हुआ है। इससे पूर्व 28 मार्च 2022 को 22 वर्ष बाद ही 11 हेड वार्डर डिप्टी जेलर पद पर पदोन्नत हुए थे। महानिरीक्षक, कारागार का पद ग्रहण करने के पश्चात श्री पुष्पक ज्योति ने लम्बे समय से अटकी पदोन्नित प्रक्रिया को सुचारू किया। यह भी एक कीर्तिमान है कि 22 वर्षों में पहली बार कारगार विभाग में इतने व्यापक स्तर पर कर्मियों की पदोन्नति हुई है।
कुछ समय पूर्व लगभग 06 वर्षों के पश्चात 37 वार्डर का हेड वार्डर पद पर प्रमोशन भी हुआ था।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री