डीएम के निर्देश पर आरटीओ में हरकत,काटे दमादम चालान
देहरादून । जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार के द्वारा जनपद में नियमित चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में आरटीओ देहरादून ने जनपद के ऋषिकेश विकासनगर एवं देहरादून के सम्भागीय परिवहन अधिकारियों को स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत सघन वाहन चैंकिग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गए जिसके अनुपालन में आज 270 वाहनों की चैंकिंग की गई तथा 95 वाहनों के चालान किए गए, जिसमें 34 स्कूली वाहन शामिल है।
उक्त के क्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्र0) एन.के. औझा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूली बच्चों के सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के सभी सहायक परिवहन कार्यालय के संबंधित अधिकारियों द्वारा चैंकिंग अभियान चलाये गए, जिसमें देहरादून में 117 वाहनों की चैंकिंग की जिसमेें 39 वाहनों के चालान किये गए जिसमें 19 स्कूली वाहन शामिल है।
ऋषिकेश में 87 वाहन की चैंकिंग की गई 26 वाहनों के चालान किए गए, जिसमें 5 स्कूली वाहन शामिल है। इसी प्रकार विकासनगर में 66 वाहनों की चैंकिंग की गई तथा 30 वाहनों के चालान किए गए जिसमें 10 स्कूली वाहन शामिल है।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत