देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा वारण्टियो की गिरफ्तारी हेतु उनके विरुद्व सर्च अभियान चलाया जा रहा है,जिसके क्रम मे कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा 04 नफर फरार वारंटियो को किया गिरफ्तार ।
नरेन्द्र पन्त के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर श्री रविन्द्र सिह यादव द्वारा फरार एवं वांछित अभियुक्तों/ वारटिंयो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई । जिसके क्रम मे गठित पुलिस टीम द्वारा जेल से छूटे अपराधियों के सत्यापन करते हुए प्रभावी सुरागरसी-पतारसी करते हुए फरार वारंटियो/वाँछित अभियुक्तों के सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है । थाना पटेलनगर पुलिस द्वारा नयागाँव चौकी क्षेत्र से 04 नफर वारंटियो क्रमशः 1- असलम पुत्र इरफान निवासी झीवरहेडी कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून 2- इरफान पुत्र याकूब निवासी झीवरहेडी कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून 3-अनिल पुत्र बाबू लाल निवासी झीवरहेडी कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून 4-दारा पुत्र बाबू लाल निवासी झीवरहेडी कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून को मुखबीर की सूचना पर उनके घर से गिरफ्तार किया गया । जो कि लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे थे । अभियुक्त गणो को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
More Stories
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की शामली में गोली मारकर हत्या,बदमाशों ने उन पर करीब 20 राउंड फायरिंग की