देहरादून। देहरादून के शिक्षण संस्थानों में कोरोना की एंट्री हो चुकी है। दून स्थित एक निजी कॉलेज की 21 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। जो कि जाखन में रहती है। एक उच्च शिक्षण संस्थान की छात्रा है।
इससे पहले ब्राइटलैंड्स स्कूल की चौथी कक्षा की एक छात्रा भी कोरोना संक्रमित पाई गई थी। जिसकी रिपोर्ट 20 अप्रैल को आ चुकी है। इस तरह से स्कूल, कॉलेज में कोरोना की एंट्री से हड़कंप मचा हुआ है। अब शिक्षा विभाग एक बार फिर स्कूलों पर सख्ती करने की बात कर रहे हैं। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल की बात भी कर रहे हैं। कोरोना के आंकड़े भी एक बार फिर डरा रहे हैं। रविवार को कोरोना संक्रमण दर 1.41 प्रतिशत दर्ज की गई। यह पिछले दो माह में सर्वाधिक है।
21 वर्षीय छात्रा में कोराना संक्रमण की पुष्टि
देश में कोरोना की चौथी लहर के बीच शिक्षण संस्थानों में कोविड की एंट्री से हड़कंप मचा हुआ है। जिससे शिक्षा विभाग तो अलर्ट है ही अभिभावकों की भी टेंशन होनी शुरू हुई है। देहरादून में भी स्कूल, कॉलेज अब कोविड की चपेट में आने लगे हैं। रविवार को देहरादून के एक निजी उच्च शिक्षण संस्थान में पढ़ रही एक 21 वर्षीय छात्रा में कोराना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जो कि जाखन में रहती है। छात्रा की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। जिससे एक बार खतरे की घंटी बज चुकी है। इससे पहले शनिवार को निजी स्कूल की 11 वर्षीय छात्रा कोरोना संक्रमित मिली है। उसकी हालत सामान्य है। स्कूल प्रबंधन की सूचना पर शिक्षा विभाग ने स्कूल को दो दिन के लिए बंद कराया। स्कूल को सैनिटाइज भी कराया गया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सती ने कहा कि सभी स्कूलों से कहा गया है कि बच्चों को मास्क, सोशल डिस्टेंस का पालन और हाथों को धुलने या सैनिटाइज करना सुनिश्चित कराएं। स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों में कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर से जांच जरुर कराएं।
More Stories
एक्शन: एचडीसी कॉलोनी में सीवर धंसे, सड़क टूटी, डीएम ने मांगा जबाव, जनदर्शन से गायब इंजीनियर का रोका वेतन
वादा याद दिलाओ” रैली एवं अब नहीं कटने देगें एक भी पेड
मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा