देहारादुन। एक व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रान्ट में एक 12 वर्षीय बच्चा जो कि गम्भीर रूप से बीमार है को खून की आवश्यकता है। जिस पर पी0आर0ओ0 शाखा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय देहरादून में नियुक्त आरक्षी शाहनवाज द्वारा तुरन्त अस्पताल पहुंचकर, उक्त बालक की सहायतार्थ स्वेच्छा से रक्तदान किया। वर्तमान में रमजान का पवित्र महिना चल रहा हैै।
जिस कारण उक्त आरक्षी द्वारा रोजा भी रखा हुआ था, जिस कारण आरक्षी द्वारा अपना रोजा तोडकर रक्तदान किया गया। जिस पर बालक के परिजनों द्वारा उक्त आरक्षी तथा देहरादून पुलिस का धन्यवाद करते हुए देहरादून पुलिस की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी। आरक्षी शाहनवाज इससे पूर्व भी लगभग 50 से अधिक बार रक्त दान कर चुका है।
More Stories
एक्शन: एचडीसी कॉलोनी में सीवर धंसे, सड़क टूटी, डीएम ने मांगा जबाव, जनदर्शन से गायब इंजीनियर का रोका वेतन
वादा याद दिलाओ” रैली एवं अब नहीं कटने देगें एक भी पेड
मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा