रेलवे ने किया अनारक्षित डिब्बों में आरक्षण समाप्त, यात्रियों ने की लक्सर जंक्शन से सभी गाड़ियां चलाने की मांग
लक्सर। लक्सर-रेलगाड़ियों के अनारक्षित डिब्बों में आरक्षण को खत्म कर दिए जाने से नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष लक्सर मनोज वर्मा ने रेलवे प्रबंधक से मांग की है कि अब पूर्व की भांति लक्सर जंक्शन पर कोरोना काल के दौरान बंद की गई एक्सप्रेस व पैसेंजर गाड़ियों को और बाईपास से गुजरने वाली रेलगाड़ियों को भी लक्सर स्टेशन से होकर चलाया जाएं। ताकि मजदूरों व नौकरी पेशा लोगों और दैंनिक यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके। रेलवे प्लेटफार्म पर वेंडरों और कुलियों को भी राहत मिल सके।
कोरोना महामारी के दौरान रेलगाड़ियों के आरक्षित डिब्बों में आरक्षण को समाप्त कर दिया है,रेलवे की ओर से जारी इस अनिवार्य व्यवस्था को समाप्त कर पूर्व की भांति अनारक्षित टिकट प्रणाली को पुनः लागू कर दिया गया है। अब रेलयात्री सभी रेलगाड़ियों के सामान्य यानी जनरल डिब्बों में बिना आरक्षण यात्रा कर सकेंगे कोरोना नामक वैश्विक संक्रमण काल के दौरान भारतीय रेलवे की ओर से तमाम जोन के अंतर्गत सभी मंडलों की सवारी अथवा पैसेंजर रेलगाड़ियों को रद्द कर अन्य एक्सप्रेस सहित मेल और सुपरफास्ट रेलगाड़ियों के अलावा विशेष दर्जे की रेलगाड़ियों में शामिल अनारक्षित डिब्बों में आरक्षण व्यवस्था लागू की गई थी ताकि महामारी के दौरान रेल यात्रियों की संख्याओं को सीमित किया जा सके और संक्रमण से बचाव के लिए शारीरिक दूरी स्थापित हो सके।
अर्थात अनिश्चितकालीन रूप से इस व्यवस्था से सामान्य यात्री अनारक्षित डिब्बों में यात्रा से पूर्व आरक्षण अनिवार्य कर दिया गया था।इससे रेलवे के पास अनारक्षित डब्बे में आरक्षण से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों का डिजिटल ब्यौरा भी सुरक्षित हो रहा था ताकि बतोर संभावना संक्रमित पाए जाने वाले रेल यात्री का आवश्यक विवरण भी पहले से ही मौजूद रहे और इसके दायरे में विशेष संचालन का दर्जा प्राप्त संचालित रेलगाड़ियां भी शामिल थी हालांकि मुरादाबाद मंडल के तहत कई रेलगाड़ियों में इस व्यवस्था को पूर्व से ही समाप्त किया जा चुका है मगर इसके अलावा इस नियमावली के दायरे से बाहर अन्य सभी रेलगाड़ियों को भी अब इससे मुक्त कर दिया गया है।
जनरल डिब्बों में अब पहले की ही तरह साधारण यानी अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा व्यवस्था सुचारू कर दी गई है उत्तर रेलवे जोन में मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि निर्धारित संख्या के लिए इस व्यवस्था को संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर लागू किया गया था जिसे अब पूर्ण रूप से समाप्त कर दिया गया है।
More Stories
एक्शन: एचडीसी कॉलोनी में सीवर धंसे, सड़क टूटी, डीएम ने मांगा जबाव, जनदर्शन से गायब इंजीनियर का रोका वेतन
वादा याद दिलाओ” रैली एवं अब नहीं कटने देगें एक भी पेड
मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा