जेई वीडियो और पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ सरकारी धन के गबन का मुकदमा दर्ज
लक्सर। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अकोढा कलां की पूर्व प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी और अवर अभियंता समेत 5 लोगों के खिलाफ गवन का मुकदमा दर्ज किया गया है।इन पर मनरेगा एवं विकास कार्यों में धांधली कर सरकारी धन का गवन किए जाने का आरोप था।क्षेत्र के अकोढां कला गांव निवासी विकास पवार एडवोकेट ने प्रेस वार्ता कर बताया कि उन्होंने न्यायालय को प्रार्थना पत्र के माध्यम से आरोप लगाया था कि गांव की पूर्व प्रधान आमना व उसके पति सलीम अहमद तथा पुत्र सनम अहमद ने सरकारी धन का गबन किया है इसमें ग्राम विकास अधिकारी विपिन पटनी और अवर अभियंता सौरभ श्रीवास्तव भी शामिल हो रहे हैं। विकास पवार के अनुसार इन पांचों ने मिलकर गांव में कराए गए मनरेगा कार्यों में जमकर धांधली की है, षड्यंत्र कर कागजों में हेरा फेरी की ओर विकास कार्य दर्शा दिया जबकि धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ ग्राम प्रधान आमना के पुत्र सनम अहमद द्वारा फर्जी हस्ताक्षर से कार्य दिखाए गए हैं।
सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना में उक्त गड़बड़ झाले का खुलासा हुआ लेखन एक्सपर्ट से कराई गई जांच में ग्राम प्रधान के पुत्र के फर्जी हस्ताक्षर से कार्य किए जाने की पुष्टि हुई, उनका आरोप है कि उक्त लोगों ने आपस में सांठगांठ कर 4 तालाबों की खुदाई और सौंदर्यीकरण आदि कार्यों में17.00000/- रुपए का खर्च दिखाया गया है। जबकि एक भी तालाब की न तो सफाई हुई न हीं सौंदर्यकरण किया गया है। विकास पवार ने बताया कि न्यायालय में शिकायत करने पर माननीय न्यायधीश ने सुनवाई करते हुए निवर्तमान प्रधान आमना,उसके पति सलीम अहमद, पुत्र सनम उर्फ काला तथा ग्राम विकास अधिकारी विपिन पाटनी और अवर अभियंता सौरभ श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के आदेश लक्सर कोतवाली पुलिस को दिए हैं,न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
More Stories
एक्शन: एचडीसी कॉलोनी में सीवर धंसे, सड़क टूटी, डीएम ने मांगा जबाव, जनदर्शन से गायब इंजीनियर का रोका वेतन
वादा याद दिलाओ” रैली एवं अब नहीं कटने देगें एक भी पेड
मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा