उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि कांग्रेस पूरे जोश के साथ उप चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए एकजुटता से काम करेंगे। उन्होंने बताया कि चम्पावत विधान सभा से उप चुनाव लडऩे के लिए पांच नाम सामने आए हैं।
चम्पावत विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशी चयन को लेकर तैयारी तेज कर दी है। उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भेजे 59 संगठन के लोगों ने इसको लेकर बैठक की। बैठक में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी एवं लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की मौजूदगी में पांच प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी की। सभी नाम पार्टी हाईकमान को भेज दिए गए हैं।पार्टी जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता में हुई बैठक में उप चुनाव की रणनीति तैयार की गई।
पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे खटीमा के विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि कांग्रेस पूरे जोश के साथ उप चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए एकजुटता से काम करेंगे। उन्होंने बताया कि चम्पावत विधान सभा से उप चुनाव लडऩे के लिए पांच नाम सामने आए हैं।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप