नगला । नागल सीएच सी (स्वास्थ केन्द्र ) प्रभारी डा० विकास पाल का एमडी कोर्स में कानपुर पोस्ट ग्रेजूएट कालिज में चयन हो गया जिसके फल स्वरूप उन्हे कानपुर जाना पडा । डा०विकास पाल के कानपुर प्रस्थान से पूर्व सी एच सी पर कार्यरत कर्मचारियो द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे उन्हे भावपूर्ण विदायी दी गयी । इस अवसर पर डा० विकास पाल ने कहा कि कोई भी लाचार, गरीब, असहाय व्यक्ति स्वास्थ सेवाओ से वचिंत न रहे ।
हमें सेवा भाव से कार्य करते हुये जनता के दिलो में स्थान बनाना चाहिए । उनके स्थान पर नवनियुक्त डा० नितिन ने कहा कि मैं सभा के स्वास्थ। हित में सभी से पूर्ण सहयोग की अपक्षा करते हुये प्रयास करूगां कि कोई भी व्यक्ति चिकित्सा का अभाव महसूस न करे । बिना भेद भाव के सबको चिकित्सा सेवा प्रदान की जा सके। विदायी के इस अवसर पर डा० नितिन ने डा० विकास पाल को ,शाल से सम्मानित करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाये प्रदान की। आपको यहाँ पर जानकारी देते चले कि नागल मे पीएचसी से सीएचसी उच्चीकरण का निर्माण डा० विकास पाल के सात वर्ष के कार्य काल में ही हुआ है ,
तथा नागल सीएच सी ने प्रदेश में दूसरा स्थान एवं सहारनपुर मंडल में दो बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। करोना काल में सीएच सी में गैस प्लॉट की स्थापना भी डा० विकास पाल के कार्य काल में ही हुयी थी। डा० विकास पाल अपने सेवा बल पर क्षेत्र के प्रिय दर्शी रहे। समारोह में स्वास्थ शिक्षाधिकारी डा० सूरज सिंह, डा0 कमल सिंह, डा० हरेन्द्र कुमार, डा० सुरेन्द्र कुमार, डा० बीएल गौतम, प्रभात कुमार, जुगल किशोर, दिनेश, सुरेश कुमार, मंसूर अहमद जितेन्द्र शर्मा, मनीश कुमार अनुज कुमार, व सुरेन्द्र कुमार सहित पूर्ण स्टाफ मौजूद रहा ।
More Stories
एक्शन: एचडीसी कॉलोनी में सीवर धंसे, सड़क टूटी, डीएम ने मांगा जबाव, जनदर्शन से गायब इंजीनियर का रोका वेतन
वादा याद दिलाओ” रैली एवं अब नहीं कटने देगें एक भी पेड
मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा