March 3, 2026

Pradhan Express

News Portal

योगीराज में हिंदू परिवार का जीना हुआ दुश्वार*

 

 

 

नागल । क्षेत्र के गाँव सुहागनी में एक मात्र हिंदू परिवार परिवार है शायद इसी की वजह से उन्हें मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा सताया जा रहा है। गांव में रहने वाले परिवार की बहू शालू पत्नी मोनू का आरोप है कि उनके पड़ोस का एक मुस्लिम युवक जिसका नाम आलिम पुत्र इकराम है जो कि रोज़ाना पीड़िता को नहाते वक्त देखता है और उसकी वीडियो बनाता है। महिला ने जब इस बारे में अपने परिजनों को बताया तो महिला के परिजन आलिम के परिजनों को इस बारे में बात करने के लिए आलिम के घर पहुँचे लेकिन आलिम ने अपने परिजनों साहिल, मदधू, इकराम, अकबर, बिद्दो आदि के साथ मिलकर महिला के परिजनों को गंदी गंदी गालियाँ देते हुए मारपीट की।

दोनों पक्षों में जोरदार मारपीट के चलते आलिम ने मोनू के चाचा के सिर पर फावड़े से वार किया जिसके कारण मोनू के चाचा के सिर में गहरी चोट लग गई तो महिला के परिजनों ने बड़ी मुश्किल से वहाँ से भाग कर अपनी जान बचाई। जिसके बाद महिला के परिजनों ने क्षेत्रीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आलिम तमंचा लेकर अपने परिजनों साहिल, मदधू, इकराम आदि के साथ महिला घर की दीवार कूदकर घर में घुस गए और महिला के पति मोनू की तरफ फायर किया लेकिन वह बाल बाल बच गया। लेकिन आलिम के परिजनों ने मिलकर महिला के पति व चाचा को खूब मारा पीटा और उन्हें रिपोर्ट वापस लेने की धमकी देते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने एसएसपी के यहाँ भी

*सूचना देते हुए कार्रवाई की मांग की है लेकिन सूचना देने के 16 दिनों बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई*

news