उत्तराखण्ड सरकार और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में उत्तराखण्ड सरकार और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
उत्तराखण्ड सरकार की ओर से सचिव ऊर्जा श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से मुख्य महाप्रबंधक नवीनीकरण ऊर्जा शैली अब्राहम व अधिशासी निदेशक श्री अमित गर्ग ने हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव उत्तराखण्ड श्रीमती राधा रतूङी, बीपीसीएल के सी एंड एमडी अरुण कुमार सिंह, निदेशक सुखमल जैन, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सीएम आवास मे आयोजित कार्यक्रम में राज्य में नवीन एवं नवीकरणीय एवं अन्य परियोजनाओं के विकास एवं शत प्रतिशत वित्तीय निवेश किये जाने के लिए यह एमओयू किया गया है।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री