देहरादून । उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में मौसम का मिजाज चारधाम यात्रियों के लिए परेशान का सबब बना हुआ है। बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे बार-बार धंस रहा है, जिसके चलते यमुनोत्री धाम की यात्रा बाधित हो रही है।
वहीं, उत्तराखंड मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने इन जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
चारधाम यात्रा जिलों में बारिश की वजह से यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। हेमकुंड साहिब की यात्रा पर भी खराब मौसम से असर पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। इसके साथ ही 60 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जो बढ़कर 80 किमी प्रति घंटा हो सकती है।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत