बिहारीगढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार
बेहट।बिहारीगढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने पकड़े गये व्यक्ति का आर्म्स एक्ट की संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि उप निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा अपने साथ कांस्टेबल अंकित कुमार को लेकर सतपुरा मदरसे के पास चेकिंग कर रहे थे।
चेकिंग के दौरान उन्हें एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया जिस को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देख कर भागने लगा जिसका पीछा कर पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया तलाशी ली तो उसके पास से एक अदद अवैध चाकू बरामद हुआ। चाकू के बरामद होने पर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम रिजवान पुत्र फैज मौहम्मद निवासी ग्राम सतपुरा थाना बिहारीगढ़ बताया। पुलिस ने पकड़े गये व्यक्ति का आर्म्स ऐक्ट की संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया हैं।
बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि अपराधी प्रवृत्ति के किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
More Stories
पांच महीनों में 253 किसानों ने किया ढाई करोड़ का कारोबार
स्कूल में ताला तोड़कर कर दी नकबजनी की घटना कारित,दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जागरूकता शिविर एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन