देहरादून। चार धाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस समय एक हफ्ते के लिए सभी स्लॉट बुक हो चुके हैं। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस ने चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वह अगले एक हफ्ते के लिए अपनी यात्रा को टाल दें। उसके बाद ही आने का कार्यक्रम बनाएं।
इस संबंध में देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रेस के लिए एक सूचना भी जारी की गई है। उक्त सूचना के अलावा यह भी कहा गया है कि चार धाम यात्रा के लिए आने से पहले अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी अवश्य करा लें।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत