देहरादून। अवैध शराब की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में स्कूटी पर 04 पेटी बियर (96 कैन) की तस्करी करते दो अभियुक्त गिरफ्तार।
अवैध शराब की बिक्री/तस्करी, जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून* के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात* व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय* के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीमें गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के अनुपालन में गठित टीम के द्वारा दिनांक दिनांक 31 मई 2022 को अवैध शराब की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध चेकिंग के दौरान नटराज चौक के पास एक स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर UK14G1032 पर 4 पेटी बियर (96 कैन) मार्का bee young की तस्करी करते दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री