March 4, 2026

Pradhan Express

News Portal

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के आईएएस कैडर को लेकर लिया बड़ा फैसला

देहरादून। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के आईएएस कैडर को लेकर लिया बड़ा फैसला

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में आईएएस का कॉडर 120 की जगह बढ़ाकर किया 126

राज्य में इस वक्‍त 126 आईएएस अफसरों की जगह सिर्फ 69 तैनात हैं
इससे सरकार का कामकाज काफी मुश्किल से हो पा रहा है

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए एक अच्छी खबर दी है। जिसमें केंद्र सरकार ने प्रदेश में आईएएस का कैडर बढ़ाया है। इसमें राज्य में केंद्र ने अब आईएएस कैडर की संख्या 126 कर दिया है, जबकि उत्तराखंड में आईएएस कैडर की संख्या 120 थी। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में आईएएस कैडर को बढ़ाने की मंजूरी दी है। जिसके बाद राज्य में अब तक 120 आईएएस का कैडर था, जिसे बढ़ाकर अब 126 कर दिया गया है।

आपको बता दें कि वर्तमान में 126 आईएएस अफसरों की जगह 69 आईएएस ही तैनात है। हालांकि राज्य सरकार की तरफ से केंद्र को 139 आईएएस कैडर किए जाने की मांग की थी।
लेकिन केंद्र ने इसे मंजूरी न देते हुए 6 आईएएस बढ़ाने की मंजूरी दी है।

news