देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिनांक 10-06-2022 की रात्रि को थाना पटेलनगर क्षेत्र से 117 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य अभियुक्त फरार चल रहा है।
थाना पटेलनगर देहरादून क्षेत्र मे एसटीएफ व थाना पटेलनगर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मेहुवाला माफी स्थित अभियुक्त राकिब व उसके चाचा राशिद उर्फ तौफीक अली के घर पर छापा मारकर अभियुक्त राकिब के कमरे से 15 ग्राम स्मैक व 1 इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा राशिद के कमरे से 102 ग्राम स्मैक व 1 इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुए तथा नशे के अवैध व्यापार से कमाए गए अवैध 2800 रूपए बरामद करते हुए अभियुक्त राकिब को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त राशिद उर्फ़ तौफिक अली घर से फरार मिला जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगी हुई है।
अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना पटेलनगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया है ।पूछताछ में अभियुक्त उपरोक्त ने बताया कि वह वर्ष 2021 में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। राशिद के विरुद्ध जनपद देहरादून के विभिन्न जनपदों में मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज ही।पूछने पर बताया की वकील की फीस तथा अपने खर्चे निकालने के लिए वह अपने चाचा राशिद के साथ मिलकर यह कार्य कर रहा था।
प्रभारी, एस0टी0एफ0, उत्तराखण्ड द्वारा जनता से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें । किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें । नशा एक धीमा जहर है जिससे खुद भी बचें तथा अपने बच्चों को भी सुरक्षित रखें ।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप