देहरादून। देश के युवाओं को सेना में सेवाएं दिए जाने को लेकर केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना की शुरुआत की है। पहले चरण में देश के 40 हजार युवाओं को सेना में जाने का मौका मिलेगा। केंद्र सरकार की ओर से अग्नीपथ योजना की शुरुआत किए जाने के बाद से ही अब देशभर के युवाओं ने अग्निपथ योजना का विरोध करना शुरू कर दिया है। राजधानी देहरादून के घंटाघर में भी तमाम युवाओं ने अग्निपथ योजना का विरोध किया है।
दरअसल, उत्तराखंड के तमाम हिस्सों में युवाओं का प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओ ने देहरादून के घंटाघर में प्रदर्शन किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। वही, प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने कहा कि सेना के लिए जो पहले भर्ती निकली थी उसका लिखिए परीक्षा भी नही कराया गया और उस भर्ती को निरस्त कर दिया गया। साथ ही कहा कि अगर केंद्र सरकार के पास बजट नहीं है तो ये युवा 2 साल तक फ्री से सेवा देने को तैयार है। लेकिन अग्निपथ योजना को बंद करे।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री