अदद नाजायज खुखरी एवं 01 अदद नाजायज चाकू के साथ 02 अभियुक्त अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार
देहरादून। उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय* के द्वारा अपराध की रोकथाम हेतु चैकिंग चलाकर अपराध/अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को उपरोक्त कर्म में कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है।
उक्त क्रम में दिनांक 17 जून 2022 की रात्रि को दौराने गस्त दो अभियुक्तों
1- आकाश उर्फ गोलू पुत्र आनंद मणि निवासी मायाकुंड निकट निर्मल हॉस्पिटल ऋषिकेश देहरादून को पीपल घाट मायाकुंड के पास से एक अदद नाजायज खुखरी के साथ।
2- सतेंद्र पुत्र कलुआ निवासी ग्राम रसूलपुर थाना चांदपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को बस अड्डे के पास से एक नाजायज चाकू के साथ
गिरफ्तार किया गया| अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली हाजा पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गए है।
नाम पता अभियुक्तगण
1- आकाश उर्फ गोलू पुत्र आनंद मणि निवासी मायाकुंड निकट निर्मल हॉस्पिटल ऋषिकेश देहरादून
2-सतेंद्र पुत्र कलुआ निवासी ग्राम रसूलपुर थाना चांदपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप